Vivah Panchami 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अगहन या मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। सनातन परंपरा के अनुसार, त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और जनकनंदिनी माता सीता विवाह बंधन में बंधे थे। धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता जानकी की विधिवत पूजा करने से जीवन में वैवाहिक सुख, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष विवाह पंचमी पर शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस साल विवाह पंचमी की सही तिथि, मुहूर्त, विशेष योग और धार्मिक महत्व के बारे में…

विवाह पंचमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस वर्ष 24 नवंबर की रात 9 बजकर 22 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन 25 नवंबर रात 10 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार इस साल विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।

विवाह पंचमी 2025 शुभ योग (Vivah Panchami 2025 Shubh Yoga)

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष विवाह पंचमी के दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इस दिन ध्रुव योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग का भी निर्माण होगा। माना जाता है कि इन पवित्र योगों में भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है।

विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व (Vivah Panchami Importance)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी शुभ तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। इसी कारण इस दिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो साधक इस दिन भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, उनके वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें