Vivah Panchami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और सीता मां का विवाह हुआ था। इसी के कारण इसे हर साल विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाते हैं। इस दिन राम लला के मंदिरों को भव्य रूप से सजाने के साथ आयोजन किए जाते हैं। इसके साथ ही पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि, इस दिन शादी-विवाह की मनाही होती है। आइए जानते हैं विवाह पंचमी की तिथि, मुहूर्त और महत्व।
विवाह पंचमी 2023 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2023 Date And Miuhurat)
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ- 16 दिसंबर को शाम 8 बजे से शुरू
पंचमी तिथि समापन- 17 दिसंबर की शाम को 5 बजकर 33 मिनट पर होगा।
विवाह पंचमी 2023 तिथि- 17 दिसंबर 2023, रविवार
विवाह पंचमी पर शुभ काल (Vivah Panchami 2023 Shubh Yoga)
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बकर 1 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक
अमृत काल- शाम 5 बजकर 15 मिनट से 56 बजकर 44 मिनट तक
विवाह पंचमी 2023 महत्व (Vivah Panchami 2023 Significance)
विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन अयोध्या में बहुत बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं। इसके साथ ही तुलसी दास जी से रामचरितमानस की रचना पूरी की थी। मान्यता है कि इस दिन पति-पत्नी को साथ मिलकर मां सीता और श्री राम की पूजा करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विवाह पंचमी पर क्यों नहीं किए जाते विवाह?
विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इन्हें एक आदर्श जोड़ी माना जाता है। लेकिन फिर भी इस दिन शादी-विवाह की मनाही है। मान्यता है कि शादी के बाद ही सीता मां और श्री राम को की तरह के दुखों का सामना करना पड़ा था। शादी के बाद 14 साल का वनवास हुआ। इसके बाद सीता मां को रावण ने हरण करके लंका ले गया। इसके बाद लंका दहन और फिर मां सीता को खुद की पवित्रता को साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ेी। इसके बाद गर्भवती होने पर सामाजिक मान्यताओं के कारण श्री राम ने उनका त्याग कर दिया। इसके बाद माता सीता ने आश्रम में रहकर अपने पुत्र लव और कुश के साथ जीवन यापन किया था। इसी के कारण विवाह पंचमी के दिन विवाह करने की मनाही होती है, जिससे लड़की को भी किसी भी प्रकार के दुखों का सामना न करना पड़ें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।