Dussehra 2025 Ravan Dahan Ash Remedies: विजयादशमी का पर्व पूरे भारत में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला दहन कर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। माना जाता है कि यह सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को भी खत्म करने का संकल्प लेने का दिन है। मान्यता है कि रावण दहन के बाद बची हुई राख बेहद शुभ और शक्तिशाली मानी जाती है। यदि इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है, बल्कि जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता भी लाती है। ऐसे में आइए जानते हैं रावण दहन की राख के जुड़े कुछ आसान उपाय…

पैसों की तंगी होगी दूर

अगर आप लंबे समय से पैसों की कमी या आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो रावण दहन की राख आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए दहन के बाद बची हुई राख को घर लाएं और उसे अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होती है और लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है।

नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी मुक्ति

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ रही है, तो दशहरे की रात को रावण दहन की राख का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए राख को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में नहीं होता और घर का माहौल सकारात्मक होने लगता है।

बुरी नजर होगी खत्म

अगर आप बुरी नजर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में रावण दहन की राख से एक आसान उपाय किया जा सकता है। जिस सदस्य को नजर लगी हो, उसके ऊपर से चारों ओर राख को घुमाएं और फिर इसे घर से बाहर या किसी दूर स्थान पर फेंक दें। इस उपाय से बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें