Vibhuvana Sankashti Chaturthi Upay: विभुवन संकष्टी चतुर्थी का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस साल विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत 4 अगस्त दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। वैदिक पंचांग के मुताबिक यह व्रत हर साल अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने का विधान है। विभुवन संकष्टी का व्रत 3 वर्ष में एक बार आता है। वहीं ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको करने से सुख- समृद्धि और वैभव की प्राप्ति हो सकती है आइए जानते हैं इन ज्योतिषीय उपायों के बारे में…

विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2023 मुहूर्त

विभुवन संकष्टी चतुर्थी तिथि आरंभ- 4 अगस्त, शुक्रवार, दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से

विभुवन संकष्टी चतुर्थी तिथि का अंत- 05 अगस्त, शनिवार, सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर

गणेश पूजा का शुभ समय- सुबह 05 बजकर 38 से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक

चंद्र अर्घ्य समय: रात 09 बजकर 21 मिनट से

भद्रा  का समय: सुबह 05 बजकर 43 मिनट से से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक

पंचक: पूरे दिन रहेगी

करें ये ज्योतिषीय उपाय

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप बहुत मेहनत के बाद भी धन नहीं जोड़ पाते हो या आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी नहीं रहती हो तो आपको विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को बेसन के मोदक का भोग लगाना चाहिए। साथ ही  गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।फिर उसके बाद ओम श्रीं ओम ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः मंत्र का कम से कम 11 माला का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे।

वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति

यदि आपके घर में वास्तु दोष हो और घर में सुख- समृद्धि का वास नहीं हो तो आपको इस दिन घर या वर्कप्लेस पर गणेश जी की मूर्ति लगानी चाहिए। मूर्ति ऐसी हो जिसमें बप्पा अपने दोनों पैरों पर खड़े हों। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए आप गणेश स्थापना करके गणपति बप्पा की पूजा करें। साथ ही गणेश जी को गेंदे का फूल, उसकी माला, गुड़, मोदक आदि अर्पित करें. दूर्वा चढ़ाएं और सर्वमनोकामना पूर्ति गणेश मंत्र ओम गं गणपतये नम: का जाप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही सभी विघ्नों से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल