Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार महीने में दो बार चतुर्थी तिथि आती है। एक कृष्ण पक्ष तो दूसरी शुक्ल पक्ष में आती है। साथ ही यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। लेकिन  विभुवन संकष्टी का व्रत 3 वर्ष में एक बार आता है जो इस साल 4 अगस्त को रखा जाएगा। मान्यतानुसार जो व्यक्ति विधि- विधान से विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएंं पूर्ण होती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी तिथि (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023 Tithi) 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस व्रत का आरंभ 4 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12:47 बाद शुरु होगा और इसका 5 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 09:41 बजे समाप्त होगा। इसलिए  विभुवन संकष्टी का व्रत 4 अगस्त 2023 को रखा जाएगा।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत विधि  (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023 Vrat Vidhi)

विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ- सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति को पूजा की चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद भगवान गणेश को तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, फल और चंदन अर्पित करें। साथ ही भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। क्योंकि भगवान को मोदक बेहद प्रिय माने जाते हैं। वहीं इस मंत्र का जाप करें…

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

ॐ गणेशाय नमः या ॐ गं गणपतये नमः

जानिए विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व

विभुवन संकष्टी का व्रत रखने से भगवान गणेश भक्त के सभी कष्ट दूर करते हैं। साथ ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत रात में चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही खोला जाता है। इसलिए जिन व्यक्ति की जन्मकुंडली में चंद्र दोष हो उन लोगों को इस दिन चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।  वहीं गणेश जी की पूजा करने से घर में से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान गणेश भक्त को धन विद्या के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं और मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल