Venus Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च राशि और स्वराशि में गोचर करके राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में धन के दाता शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करके मालव्य महापुरुष राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
27 साल बाद दंडाधिकारी शनि करने जा रहे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत साथ मिलेगा। साथ ही शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से आय में वृद्धि के नए स्रोत मिलेंगे और जमीन व फ्लैट खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म के कामों में रूचि बढ़ सकती है। वहीं साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आने का योग है। व्यापारियों को बड़े निवेश से लाभ होगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
मकर राशि (Makar Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरी पेशा जातक इस अवधि में बुद्धि और कौशल के माध्यम से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे और करियर में अच्छी उन्नति भी होगी। वहीं जॉब कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे।
मच्छर और कॉकरोच मारना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जबाव