Shukra Planet Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सौंदर्य का कारक माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि शुक्र ग्रह नवंबर में अपनी स्वराशि तुला में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर के प्रभाव से 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही उनको अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली से पहले शनि और शुक्र का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष सक्सेस मिल सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान पूंजी निवेश में भी लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।  वहीं जो लोग मीडिया, कला, संगीत, फैशन डिजाइनिंग और लग्जरी आय़टम से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली से जीवनसाथी और पार्टनरशिप के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में साथ ही जो लोग लव मैरिज करने का विचार कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में अपने परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। 

3 अक्टूबर से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 27 साल बाद दंडाधिकारी शनि देव की चाल में होगा बदलाव, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल