Shukra Gochar in Leo: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य और सुंदरता का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव से इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है और वह 7 अगस्त तक सिंह राशि में स्थित रहेंगे। जिससे 3 रासि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में हुआ है। साथ ही शुक्र ग्रह चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप अध्यात्म से जुड़ सकते हैं। साथ ही शादीशुदा लोगों का जीवन और खुशनुमा रहेगा। वहीं आपको माता से सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही  इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है। साथ ही शुक्र ग्रह पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको प्रेम- संबंध में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही  व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। वहीं विदेश से जुड़ा जिन लोगों का व्यापार है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपको भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर तुला राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव में हुआ है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे। वहीं पुराने निवेश से लाभ के आसार हैं। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अगर किसी बात को लेकर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमियां है तो वह सभी दूर हो जाएंगी। इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल