Shukra Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर 2025 को शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह की मंगल ग्रह के साथ मित्रता है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

नवंबर में न्यायाधीश शनि चलने जा रहे हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्रोत बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, सौंदर्य, मीडिया या फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नई उमंगें जागेंगी। वहीं जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिरता मिलेगी। करियर में पदोन्नति या नए अवसर सामने आ सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र मकर राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

नवंबर में न्यायाधीश शनि चलने जा रहे हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल