Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और मूलत्रिकोण राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव के दाता शुक्र दिवाली बाद नवंबर में स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Rajyog: महाभाग्य राजयोग बनने से व्यक्ति होता है भाग्यशाली और प्रसिद्ध, अकूत धन- संपत्ति के बनते हैं मालिक, देखें- कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं बन रहा है ये राजयोग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग प्रापर्टी, फिल्म लाइन, मॉडलिंग, मीडिया या फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर धनु राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से 11वें भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपकी सलाह लेना पसंद करेंगे। आपकी सलाह कई लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। साथ ही इस समय आपको इंवेस्टमेंट से लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातक किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। आने वाले दिनों में आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वजों का सपने में आने पर ये कैसे जानें कि वह प्रसन्न हैं या नाराज, जानिए क्या कहता है गरुण पुराण

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल