Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्रवार 17 अक्टूबर को धन के दाता शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु चंद्रमा हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह के नक्षत्र का परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसा के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Diwali 2025 Date, Time: इस साल दिवाली पर बन रहा हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों के लिए लाभकारी, जानिए तिथि और धार्मिक महत्व

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं कारोबारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर नौकरीपेशा लोगों को काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। परिवार में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही घर में मांगलिक कार्य या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। आपको धन का निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लाभ और इनकम के स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इंपोर्ट और एक्पोर्ट के काम में लाभ होगा। वहीं खान- पान और कपड़ों से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साथ ही मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों का काम- कारोबार अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं  विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही, जो लोग घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद उपयुक्त है। जीवन में एक नई स्थिरता और संतुलन महसूस होगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

Lucky Zodiac Sign: इन राशियों पर कुबेर जी रहते हैं मेहरबान, देते हैं अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल