Mercury And Venus Conjunction In Dhanu: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 29 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र और बुध का संयोग बनेगा। ऐसे में इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद धन के दाता शुक्र बनाएंगे मालव्य राजयोग, 2026 से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। इस अवधि में शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों की रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं इस दौरान किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र की युति लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही धन का आगमन अच्छा रहेगा। वहीं आमदनी बढ़ने से रुपए की चिंता खत्म होगी। वहीं आपको इस समय निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध का शुक्र का संयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संंयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आपको पैतृक संंपत्ति और धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल