Shadashtak Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 सितंबर 2025 की शाम 5 बजकर 1 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहते हुए 150 डिग्री के कोण पर आएंगे और षडाष्टक योग बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही धनहानि के साथ सेहत खराब हो सकती हैं। वहीं धन फंस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
पितृ पक्ष में नई चीज, प्रापर्टी- वाहन की खरीददारी क्यों है वर्जित? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकती है। वहीं इस दौरान आपके पैसे कोर्ट- कचहरी और स्वास्थ्य़ पर खर्च कर सकते हैं। वहीं इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। वहीं आप पर शनि देव साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए आपको विशेष सावधान रहना चाहिए। वहीं बेकार की बहस से बचें और कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। इसलिए आपको शनि और मंगल के मंत्रोंं का जाप करना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
षडाष्टक योग बनना आप लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि धनु राशि के लिए शुक्र नवम भाव में और शनि चौथे स्थान में होगा। वहीं इस योग से परिवार और घर से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही इस समय सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों का काम- धंधा धीमा पड़ सकता है। वहीं इस समय आपके कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। वहीं इस अवधि में कार्यस्थल पर लापरवाही और बहसबाजी से बचना चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सिंह राशि में शुक्र पहले भाव में होंगे, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, जबकि शनि आठवें भाव में होगा। वहीं इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही इस समय आपका स्वास्थ्य़ खराब हो सकता है। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खराब हो सकता है। वहीं इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में बचना चाहिए, वर्ना धनहानि हो सकती है।