Venus Uday In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं। यह उदय 13 सितंबर को होगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, विलासता और कामुकता का कारक माना जाता है इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ- साथ सभी राशियों पर इनका प्रभाव पड़ेगा। वहीं इन 3 राशियों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का उदय होना कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बनेंगे। वहीं आपकी एकाग्रता और बुद्धि में वृद्धि होगी और सभी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन इस समय खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही प्रेम संबंधों के मामले में यह गोचर अधिक अनुकूल माना जा रहा है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को शुक्र ग्रह उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह के उदित होने से आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका इस समय रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलने से रुके कार्य में तेजी आएगी। साथ ही इस समय आपकी सेहत में भी सुधार आएगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह का उदित होना मीन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह का उदित होना चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जमीन जायदाद के मामले में परिवार और आस-पास के लोगों से आपको लाभ होगा। साथ ही जिन लोगों का काम प्रापर्टी, रियल स्टेट का व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।