Venus Planet: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह कुमार, युवा और वृद्ध अवस्था में गोचर करते हैं। जिसमें वह युवा अवस्था में सबसे तेजी से और शुभ फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह (Venus Planet) 17 अप्रैल को अपनी युवा अवस्था में प्रवेश करेंगे। मतलब यह 12 से 18 डिग्री तक भ्रमण करेंगे। जिससे 4 राशि के जातकों को इस अवधि में धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपके धन के भाव में गोचर कर रहे हैं। क्योंकि वह स्वगृही होते हैं और वह दांपत्य जीवन के स्वामी होते हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं और वहां उन्होंने एक मालव्य राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में इजाफा हो सकता है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के योग हैं। वहीं इस समय आपको कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में इस समय आपको सफलता मिलती दिख रही है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

धन के दाता शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में भ्रमण करना कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आपका व्यापार एक्पोर्ट या इंपोर्ट का कार्य करते हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Lero Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में चलना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन  हो सकता है। साथ ही यहां शुक्र ग्रह स्वगृही होते हैं और वह मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल