Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सौंदर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र की चाल में परिवर्तन आता है। तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह नबंवर में अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि स्वराशि में कोई भी ग्रह बेहद शुभ प्रदान करता है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर के प्रभाव से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं। उनको इस समय नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को जॉब में नए अवसर भी प्राप्‍त होंगे। विदेश में नौकरी पाने का प्रयास कर रहे लोगों को कुछ हाथ लग सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही परिवार के लोगों का हर मामले में साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। वहीं कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल