Samsaptak Yog: वैदिक पंचांग के मुताबिक शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे एक अनोखा संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग शुक्र, मंगल और शनि देव से बनेगा। क्योंकि शनि देव इनसे सातवें भाव में कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे इन तीनों ग्रहों के बीच में समसप्तक योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों के जातकों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

समसप्तमक योग बनने से वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय घर में खुशियां बढ़ेगी और आपके घर में किसी प्रकार का समारोह हो सकता है। वहीं आप अपने लिए कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही घर परिवार पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय नौकरी में भी स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपका कोई संपत्ति का मामला सुलझ सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तमक योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप छोटी- बड़ी यात्राएं इस दौरान कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकता हैं। वहीं  व्यापारियों को इस दौरान की गई यात्राओं से लाभ हासिल होगा। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। वहीं  इस दौरान आपकी कमाई के स्रोत भी बढ़ने वाले हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

समसप्तमक योग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपका व्यक्तित्व लोगों पर छाप छोड़ेंगे। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाह रहे हैं वो कर सकते हैं। वहीं आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। साथ ही इस अवधि में आप पर आकस्मिक धन भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल