Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व है। क्योंकि शुक्र ग्रह धन, वैभव, विलासता, ऐश्वर्य और भौतिक सुख के कारक हैं। साथ ही शुक्र ग्रह लगभग एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 30 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इनके गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी शुक्र ग्रह के गोचर से किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह के शुक्र ग्रह मित्र हैं। साथ ही शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। जॉब या विवाह हो सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मतलब आपका प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही आपके करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर फलदायी रहेगा। आपको इस समय कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को करियर और कारोबार के संबंध से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि देव के मित्र हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं आपके करियर से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपको करियर से जुड़े कुछ अच्‍छे ऑफर इस वक्‍त मिल सकते हैं। कारोबार में काफी समय से रुकी कोई योजना फिर से आरंभ हो सकती है। साथ ही कार्यो की सिद्धि हो सकती है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल