Venus Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सुंदरता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 22 जुलाई को कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह के वक्री होने का मतलब है कि वह तेजी से फल प्रदान करेगा। इसलिए शुक्र ग्रह के वक्री होने से 3 राशि के जातकों को अपार धन मिल सकता है। साथ ही उसको शौहरत और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह शुक्र ग्रह चतुर्थ और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं जीवनसाथी की इस अवधि में तरक्की हो सकती है। वहीं अगर आप साझेदारी में बिजनस करते हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शादीशुदा लोगों का यह समय खुशनुमा साबित हो सकता है। इस समय आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का वक्री होना कन्या राशि के जातकों को इनकम और लाभ की दृष्टि के शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में इनकम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए धन कमाने में सफलता मिलेगी और निवेश से भी अच्छा फायदा होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा और रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। वहीं अगर आपने पुराना निवेश किया हो तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप इस समय काम-कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और सभी कार्यों को पूरा करेंगे। वहीं आप इस समय धर्म- कर्म में रूचि लेंगे और दान- पुण्य पर धन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल