Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, विलासता और भोग- विलास के कारक हैं। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे शुक्र ग्रह अपना पूर्ण शुभ फल प्रदान करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशि है…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर होने जा रही है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ बहुत अच्छे रहेंगे और आपको उनके साथ सुखद पल बिताने के भरपूर मौके मिलेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के लिहाज से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं प्रेम- सबंध में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप को लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को धन के देवता शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वहींआपको खुशी के पल बिताने के कई मौके मिलेंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल