Venus Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चिक समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने क मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ने आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं।इस दौरान आपकी पैसों से संबंधित सभी समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि काफी अच्छी रहेगी। वहीं इस समय छात्र किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही आपका धन कहीं अटका हुआ था वो मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों पर भी कार्यभार अधिक रहेगा। यानी आपको इस दौरान नए कार्य सौंपे जा सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र ग्रह गोचर मकर राशि के लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण किया है। वहीं वह आपकी राशि से पंचम और दशम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।