Venus Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ ग्रहों में आपस में मैत्री संबंध है तो कुछ ग्रहों में शत्रुता का भाव है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि में गोचर (Shukra Transit In Kumbh) कर लिया है और 22 फरवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के मुताबिक शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का कुंभ राशि में स्थित होना 3 राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर किया है। जिसे संतान, प्रेम- संबंध और उच्च शिक्षा का स्थान माना जाता है। इसलिए यह अवधि छात्रों के लिए सुखद साबित हो सकती है। वहीं अगर वह विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों या फिर लव पार्टनर के साथ आप कहीं डिनर डेट पर जा सकते हैं। साथ ही जो संतान के इच्छुक हैं, उनको संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपको शुभ साबित रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव ने आपकी राशि से सुख स्थान पर गोचर किया है। इसलिए इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस अवधि में कोई लग्‍जरी वाहन खरीद सकते हैं या फिर अपनी सुव‍िधाओं से जुड़ा कोई सामान खरीद सकते हैं। वहीं यह समय समय उन लोगों के लिए शानदार साबित हो सकता है। जो लोग प्रापर्टी या रियल स्टेट से जुड़ा कारोबार करते हैं। वहीं आपके माता के सात संबंध मजबूत होंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को नौकरी और व्यापार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपके कर्म भाव पर गोचर किया है। इसलिए यह अवधि कारोबार में आपको नए मौके मिलेंगे और इस वक्‍त आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार हैं।

वहीं व्यापारी इस अवधि में अपने काम का विस्तार भी कर सकते हैं। साथ ही जो वृष राशि से जुड़े नौकरी पेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।