Venus Planet Transit In Cancer: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं जन्माष्टमी के बाद धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इन राशियों को शुक्र देव की कृपा से अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरपेशा हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। साथ ही इस समय कारोबारी वर्ग को अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपके पिता के साथ संबंध और बेहतर होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आने का योग है। व्यापारियों को बड़े निवेश से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें:
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के धन भाव में गोचर करेंगे। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली में पंचम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों के लव रिलेशनशिप्स में रोमांस बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।