Shukra Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु कहा गया है। साथ ही शुक्र ग्रह धन, वैभव, विलासता, ऐश्वर्य, लग्जरी और भौतिक सुख के कारक है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कुछ समय पहले धन के दाता शुक्र ग्रह वक्री हुए थे, जो अब 4 सितंबर को मार्गी हो गए हैं। मतलब वह अब अपनी सीधी चाल से चलने लगे हैं। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में सीधी चाल चल रहे हैं। इसलिए इस समय काफी समय से जो आपकी योजनाएं सफल नहीं हो पा रही थी, वो पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं एक नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आप नए- नए लोगों से अपने संपर्क बढ़ाएंगे। वहीं आप जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। लेकिन इस समय आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह तीसरे और दशम भाव के स्वामी होकर 12वें भाव में विराजमान हैं। इसलिए शुक्र का गोचर आपको शुभफलदायी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप धन की सेविंग भी इस समय कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी और जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको जॉब के कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्‍त अच्‍छा गुजरेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का सीधी चाल से चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपका कोई पुराना बकाया धन मिल सकता है। आपको व्‍यवसाय में विशेष लाभ होगा और कार्य की सराहना होगी। वहीं व्यापार में नए आइडिया से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी बातचीत की शैली में सुधार आएगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल