Venus Planet Margi: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में धन, वैभव, विलासता, ऐश्वर्य और कामुकता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 23 जुलाई को वक्री हुए थे और वह अब 4 सितंबर को मार्गी होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनके मनोरथ पूर्ण हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव और वाणी के भाव में सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपको आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और आपकी नेतृत्‍व क्षमता में इजाफा होगा। वहीं समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार और फंसा हुआ धन मिल सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे लाभ होने के आसार हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपका मनपंसद जगह ट्रांसफर हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह का सीधी चाल से चलना वृश्चिक राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपके जो रुके हुए काम थे वो बन सकते हैं। वहीं आप इस अवधि में छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यह अवधि छात्रों को शुभ साबित हो सकती है। मतलब वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 12 वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में कामयाब रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल