Samsaptam Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनिवार 11 अक्टूबर को वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। ये दोनों ग्रह हैं, शुक्र और शनि। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों करियर औऱ कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। वहीं करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगोंं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
समसप्तक योग बनने से मिथुन राशि के लोगोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगोंं का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहने वाली है। साथ ही कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।