Venus And Moon Planet Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 20 जून की शाम को शुक्र और चंद्र की युति का निर्माण होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा 20 तारीख की शाम को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र देव स्थित हैं। जिससे कलात्मक योग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस योग का असर सभी 12 राशियाें पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसीं हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

कलात्मक योग का निर्माण मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपके नए लोगों के साथ संपर्क जुड़ेंगे। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप अपने परिवार के लिए काफी कुछ करने के लिए बहुत ही जरूरी फैसले ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो काम रुके हुए थे, वो बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको अपने माता पिता से कोई बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। वहीं इस दौरान घर- परिवार में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। वहीं कुछ पुराने निवेश इस वक्‍त आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

कलात्मक योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरपेशा लोगों को  ऑफिस में आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं जो आपको नई पहचान दिलाएंगी। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। आपकी महत्‍वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। वहीं वाणी में आपके प्रभाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल