Wall Clock Vastu In Hindi :वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप बना हो तो जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है। वहीं अगर वास्तु के अनुरूप घर या कार्यस्थल नहीं बना हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। साथ ही दरिद्रता छा जाती है। वहीं घर के अंंदर मौजूद सामान भी अगर सही दिशा में नहीं रखा हो तो जीवन से खुशहाली चली जाती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं घर के अंदर रखी दीवार घड़ी के बारे में, क्योंकि गलत दिशा, स्थान या गलत आकार की घड़ी भी जातक के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे आपकी और परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में घर में घड़ी लगाते समय इन वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए…

जनवरी में ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग

इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाएं घड़ी 

वास्तुशास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि यह दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। ऐसे में दक्षिण दिशा में कभी समय नहीं देखना चाहिए। इससे आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और घर के सदस्यों की तरक्की भी रुक सकती है। 

घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तु की मानें तो घर में हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में ही घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मुख्य द्वार पर ना लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के दरवाजे के ऊपर कभी भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही इससे घर में निगेटिविटी आ जाती है। वहीं वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं।

नहीं लगाएंं ऐसी घड़ी

घर में कभी भी ऐसी घड़ी नहीं लगानी चाहिए जिसका कांच टूटा हुआ हो। ऐसा करने से घर में निगेटिव ऊर्जा का असर बढ़ सकता है और परिवार के सदस्यों की खुशियों पर भी विपरीत असर पड़ने लगता है। वहीं फिजूल खर्चे होने लगते हैं। साथ ही सेहत खराब रहती है। वहीं आपको बता दें कि गोल, अष्टभुजाकार, अंडाकार और पेंडुलम वाली घड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है।


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026