Vastu Tips For Calendar 2024: नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। बीते साल की अच्छी और बुरी आदतें लेकर एक नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में पुराने कैलेंडर को हटाने के साथ नया कैलेंडर घर या ऑफिस में लगाते हैं। लेकिन नया कैलेंडर लगाते समय वास्तु का अनदेखा कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर सही दिशा में न लगाने से घर के सदस्यों के सेहत के साथ तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कैलेंडर लगाते समय दिशा का अवश्य ध्यान रखें। आइए जानते हैं नया कैलेंडर (Calendar 2024) लगाते समय किन वास्तु नियमों का रखें ख्याल

किस दिशा में लगाएं कैलेंडर 2024 (Best Direction For Calendar 2024 )

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैलेंडर लगाते समय दिशा का अवश्य ध्यान रखें। इसलिए कैलेंडर को उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है और उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर माने जाते हैं। इसलिए इस दिशा में कैलेंडर लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

किस दिशा में न लगाएं कैलेंडर 2024 (Worst Direction For Calendar 2024 )

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी दक्षिण दिशा की ओर कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसे समय का सूचक माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  • घर के मुख्य द्वार के पास भी कभी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश करती है। इसके साथ ही हवा के झोंके से कैलेंडर उड़ता है, जिससे तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।
  • घर के दरवाजे में भी कभी भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।
  • घर में ऐसी जगह पर बिल्कुल भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। जहां पर हवा अधिक लगती हैं, क्योंकि इस जगह पर कैलेंडर लगाने से वह उड़ेंगा, जिससे सदस्यों के सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

पुराने कैलेंडर का क्या करें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार , कई लोगों की आदत होती है कि पुराने कैलेंडर को फेंकते नहीं है। उसे संभालकर रख लेते है या फिर उसी के ऊपर नया कैलेंडर टांग देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि बीता हुआ कल कई बार वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिससे तरक्की के साथ सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे कैलेंडर को फेंक देना चाहिए। अगर इसमें देवी-देवता के चित्र आदि बने है, तो जल में प्रवाहित कर दें।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024