Home Decoration According To Vastu Shastra: अपने घर को सजाना संवारना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई अलग-अलग तरीकों से अपने घर की डेकोरेशन करता है। लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार घर की साज-सज्जा में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जिनसें घर न सिर्फ खूबसूरत लगता है बल्कि इससे सुख-समृद्धि भी आती है। यहां आप जानेंगे घर की साज-सजावट में किन चीजों का प्रयोग करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होने की मान्यता है।

वास्तु शास्त्र अनुसार ड्राइंग रूम में सोफासेट रखने के लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी गई है। टेलीविजन पश्चिम में लगाएं। दीवारें हल्के रंग की रखें और पर्दे दीवार के रंग से मिलते-जुलते लगाएं। इसके साथ ही ड्राइंग रूम में उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ काला क्रिस्टल रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप ड्राइंग रूम में भगवान गणेश की मूर्ति रखना चाहते हैं तो ऐसे में उनकी बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति रखें।

घर के मेन गेट के ऊपर गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। माना जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर बजने वाली झालरें भी लगा सकते हैं। मेन गेट पर सूर्य यंत्र भी लगा सकते हैं।

वास्तु अनुसार बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि घड़ी कभी भी सिर के ऊपर की तरफ नहीं लगाएं। बेड सिंपल रखें। बेडरूम में राधा-कृष्ण की प्रतिमा लगा सकते हैं। लेकिन इसके अलावा किसी भी भगवान की मूर्ति शयन कक्ष में लगाने से बचें।

घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप उत्तर पूर्व दिशा में हरे रंग का फूलदान लगाएं। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के लिए उत्तर दिशा में मनीप्लांट का पौधा लगाएं। (यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसे लोगों के जीवन में नहीं होती धन-धान्य की कोई कमी, रखें इन बातों का ध्यान)

वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी माता की मूर्ति लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। लेकिन देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर इस दिशा में लगाएं जिसमें वे कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। इस तस्वीर को लगाने से समृद्धि आने की मान्यता है।

वास्तु अनुसार घर में चांदी, पीतल या तांबें के पिरामिड को रखने से बरकत आती है। पिरामिड को ऐसी जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य सबसे जयादा समय व्यतीत करते हों। (यह भी पढ़ें- 14 सितंबर से 21 नवंबर तक मकर राशि में रहेंगे गुरु, जानिए किन राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति)

वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बुरी नजर से बचाव होता है और करियर में तरक्की मिलती है।

वास्तु अनुसार पूरे घर में एक ही मुख्य दर्पण होना चाहिए और इसे पूर्वी और उत्तरी दीवारों की तरफ लगाना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से आय और धन में वृद्धि होती है।