Vastu Tips For Home: घर को सजाना सवारना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई अपने हिसाब से घर को सजाता है। वास्तुशास्त्र अनुसार हम घर में जो भी चीजें रखते हैं उसका हमारे जीवन और भाग्य पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए घर में हमेशा ऐसी चीजें ही रखनी चाहिए जिससे भाग्य में वृद्धि हो सके। यहां हम जानेंगे घर में किन मूर्तियों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है।

वास्तुशास्त्र अनुसार घर में हंस रखना शुभ होता है। इसे प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर के बेडरूम या ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की तस्वीर रखनी चाहिए। माना जाता है इससे परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है और आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

घर में एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें हमेशा रंग-बिरंगी मछलियां रखनी चाहिए। वास्तु अनुसार मछलियों को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। घर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ पीतल या चांदी की मछली रखनी चाहिए।

वास्तु अनुसार घर में तोता रखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये सुख शांति का प्रतीक होता है। घर में आप चाहें तो तोते की तस्वीर या कोई स्टैच्यू रख सकते हैं। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। (यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में ऐसी मकर रेखा का होना माना जाता है बेहद शुभ, आप भी करें चेक)

घर में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। घर के उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना चाहिए। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

घर में गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। कहते हैं घर में पीतल या सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति रखने से पॉजिटिविटी आती है। (यह भी पढ़ें- भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल)

वास्तु अनुसार घर में ऊंट का स्टैच्यू रखना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है घर के उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखने से व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।