वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा हर सामान और घर की दशा आपकी जिंदगी को किसी-न-किसी तरह से प्रभावित करती है। अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता आपके हाथ नहीं लग रही है, घर में लगातार आर्थिक तंगी बनी हुई है या फिर बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों का जिक्र किया गया है, जिनके जरिए वास्तु दोष भी दूर हो सकता है।
घर में लगाएं हंसते हुए बच्चे की तस्वीर: घर में हंसते हुए बच्चों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप चाहें तो फल और फूल की तस्वीरें भी लगा सकते हैं। इन तस्वीरों को घर की पूर्वी और उत्तरी दीवार पर लगाना चाहिए। यह तस्वीरें आपके घर में नई ऊर्जी भर देती हैं।
धन लाभ के लिए: जो लोग लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें अपने घर में मां लक्ष्मी और कुबेर जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इन तस्वीरों का आप घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन तस्वीरों को लगाने से घर में आ रही आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो सकती है।
हरियाली और जंगल वाली तस्वीरें: घर की दक्षिण और पूर्व दशा में आप जंगल वाली तस्वीर लगा सकते हैं। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिशा में आप पर्वत की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
नदी और झरने: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नदियों और झरनों की तस्वीरें लगाने से पॉजिटिविटी आती है। आप इन तस्वीरों को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में लगा सकते हैं।
परिवार की तस्वीर: अपनी फैमिली फोटो को आप घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में लगा सकते हैं। क्योंकि उत्तर-पूर्वी दिशा का संबंध पारिवारिक रिश्तों से होता है। अगर आप इस दिशा में फैमिली फोटो लगाते हैं तो इससे परिवार के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
बच्चों की तस्वीर: आप अपने बच्चों की फोटो घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है और उनका पढ़ाई में मन लगता है।