Vastu Tips: अक्सर आपने अगर ध्यान दिया है, तो आपके जीवन में एक साथ कई ऐसी चीजें होने लगती है जिनके बारे में शायद आपने कल्पना भी न की है। घर में अचानक कलह बढ़ जाना, बनते-बनते काम बिगड़ जाना, घर में किसी न किसी का बीमार रहना, व्यापार और नौकरी में परेशानी आना आदि होती है। दरअसल, इन चीजों को हम अनदेखा करते हैं या फिर अपने भाग्य को कोसने लगते हैं। लेकिन शायद आप ये बात नहीं जानते हैं कि यह चीजें कई बार घर के वास्तु दोष के कारण भी हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में होने वाली अकल्पनीय घटनाएं कई बार वास्तु दोष के कारण भी होती है। कई बार ऐसी भी घटनाएं होती है जिन्हें आम बात समझ कर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें यही छोटे-छोटे से संकेत वास्तु दोष के हो सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार वह कौन सी चीजें हैं, जो घर में वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की ओर संकेत करती है।
अचानक तुलसी का सूख जाना
बदलते मौसम के साथ या मिट्टी में कोई समस्या होकर तुलसी का सूखना आम हात है। लेकिन अगर ऐसे ही हरी-भरी तुलसी का पौधा अचानक सूख जाएं, तो समझ लें कि घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही आने वाले समय में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
अगर आपके घर की तुलसी अचानक सूख गई है, तो उस पौधे को उखाड़ कर उनकी जगह नया तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए। इसके साथ ही सूखे हुए तुलसी के पौधे को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
बार-बार कांच का टूटना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में मौजूद कांच बार-बार टूट रहा है, तो इसका मतलब है कि वास्तु दोष है। ऐसे में अगर बार-बार शीशा टूट रहा है, तो समझ लें कि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है। ऐसे में कोई बड़ा संकट आने वाला है। ऐसे में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है या फिर घर में परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बढ़ सकती है।
उपाय
टूटे हुए कांच को तुरंत ही घर से हटा देना चाहिए।
बार-बार सोना का खोना
वास्तु शास्त्र में सोना का खोना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर बार-बार सोना खो रहा है, तो थोड़ा संभलकर रहें। यह आर्थिक स्थिति खराब होने का संकेत हो सकता है।
उपाय
अपने घर में मां लक्ष्मी की नियमित पूजा करते रहें। इसके साथ ही दुर्गा कवच का पाठ करें।
किसी न किसी सदस्य का बीमार रहना
अगर घर का एक सदस्य ठीक होते ही दूसरा सदस्य बीमार पड़ जाता है, तो समझ लें कि यह घर में मौजूद वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा के कारण हो सकता है।
उपाय
घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखी गई चीजों के कारण भी कई बार अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए इस दिशा को हमेशा खाली रखने की कोशिश करें या फिर भारी चीजें बिल्कुल भी न रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।