Venus Planet Gochar In Tula: साल 2024 शुरू होने से पहले कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें धन के दाता शुक्र का भी नाम शामिल है। शुक्र ग्रह 30 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तुला राशि शुक्र ग्रह की मूल त्रिकोण राशि है। ऐसे में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र ग्रह की असीम कृपा रहेगी। साथ ही 2024 में इन राशियों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों को शुक्र ग्रह के मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपके कर्म भाव पर है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र ग्रह का तुला राशि में प्रवेश आप लोगों को अनूकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व मे निखार आएगा। वाणी प्रभावशाली बनेगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों को शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको यात्राओं से लाभ होगा। वहीं पकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस दौरान आपके लिए आय के साधन बनते जाएंगे। आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाली है। साथ ही जो छात्र विदेश मे जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा।