Surya Dev Transit In Dhanu Zodiac: ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, बॉस और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में परिवर्तन होता है। तो राशियों सहित इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि दिसंबर में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन लोगों का भाग्य सूर्य की तरह चमक सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। मतलब संतान की नौकरी या शादी हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं आपका घरेलू जीवन पहले से और बेहतर होगा और आपके धन सम्मान में इजाफा होगा। साथ ही आपको इस दौरान समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं सूर्य इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिलेगी। आपके करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे। इनकम में भी इजाफा के योग हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं व्यापारियों को कारोबार में निवेश करने का मौका मिलेगा और इसमें आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं कमाई के साधनों में वृद्धि होगी। प्रफेशनल लाइफ के लिए भी यह अवधि बेहतरीन साबित होने वाली है। साथ ही इस समय आपको शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो छात्र पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला होगा।