Surya Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। इसलिए सूर्य देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही किसी व्यक्ति के लिए यह परिवर्तन लकी साबित होता है, तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि (Surya Transit In Dhanu) में संचरण करने जा रहे हैं। जो इनके मित्र गुरु बृहस्पति की राशि है। इसलिए सूर्य ग्रह के गोचर से साल 2024 में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है।आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
साल 2024 आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं व्यक्तित्व आकर्षक होगा। वहीं इस दौरान परिवार, आर्थिक पक्ष और अपने विकास में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के कुछ लोगों को विदेश में करियर बनाने के लिए कुछ अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2024 शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही साहस देखने को मिलेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी इस दौरान काफी उत्तम रहने वाला है। वहीं इस अवधि में आपको पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
साल 2024 को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर भी आपके अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। वहीं जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।