Surya Transit In Sagittarius: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का राशि परिवर्तन (Sun Ka Rashi Parivartan In December 2023) सबसे विशेष माना गया है। इसलिए सूर्य देव जब भी गोचर करते हैं, तो उसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। साथ ही किसी व्यक्ति के लिए यह परिवर्तन शुभ साबित होता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह धनु राशि (Surya Transit In Dhanu) में गोचर करने जा रहे हैं। जो इनके मित्र गुरु की राशि है। इसलिए सूर्य ग्रह के गोचर के गोचर से साल 2024 में 3 राशियों को पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धनभाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी मंगल के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं बिजनस में आपको बेहतर मुनाफा हासिल होगा और निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को साल 2024 में प्रमोशन और मचचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। नौकरी और विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको प्रेम- संबंध में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति होगी। वहीं आपको पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे और आपकी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको याजनाओंं में सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं मेहनत आपको शुभ फल मिलेगा और आपको नई नौकरी के लिए ऑफर भी मिल सकते हैं। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ के योग हैं। वहीं अगर आपका काम सरकार से जुड़ा है, तो आपको लाभ हो सकता है।