Rahu And Ketu Gochar 2023: वैदिक ज्योतष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। साथ ही राहु और केतु लगभग 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को राहु और केतु ने गोचर कर लिया है और वह यहां साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु आपकी राशि से धन भाव तो वहीं केतु ग्रह से अष्टम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होती रहेगी। साथ ही इस अवधि में आपके लिए आय के साधन बनते जाएंगे। वहीं आपकी रुचि धर्म- कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाली है। आप जो भी धन संबंधित कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलती जाएगी। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बनेंगे, जो आपके शुभ साबित होंगे। वहीं इस समय आपकी रूचि रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ेगी।वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु और केतु का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव तो वही केतु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में तो वहीं केतु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको योजनाओं सफलता मिलेगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाली है। आप जो भी धन संबंधित कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलती जाएगी। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता भी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल