Rahu And Ketu Gochar 2023: ज्योतष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह माना गया है। साथ ही राहु और केतु लगभग 18 महीने बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें जिसमें राहु ग्रह मेष राशि से निकलकर मीन राशि में संचरण करने जा रहे हैं। वहीं केतु इसी समय तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकती है। साथ ही हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आप कोई कर्जा चुका सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको करियर में भी शुभ अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वाहन और प्रापर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को राहु और केतु का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव तो वहीं राहु ग्रह कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं। उनके लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में अच्छे ऑफर आपको मिल सकते हैं। सभी कार्यों में आपको सिद्धि प्राप्त होगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
राहु और केतु का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकताहै। क्योंकि राहु ग्रह एक तो आपकी राशि में भ्रमण कर रहे थे, जिससे आप लोगों को मानसिक तनाव था, वो खत्म होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ेगी। इस राशि के लोगों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।आप इस वक्त कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यह शुभ काल है। वहीं केतु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। जहां वह मजबूत हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं आपको माम- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।