Gajlaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह मार्गी और वक्री होकर कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 में आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्मभाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको इस समय कारोबारियों को व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्याापार का विस्तार हो सकता है। वहीं अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। वहीं जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको इस समय प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गजलक्ष्मी राजयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। वहीं घर- परिवार में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप विचारक, कथा वाचक, ज्योतिषी या आध्यात्म से जुड़े हुए हैं तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वहीं पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। वहीं कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में अच्‍छे ऑफर आपको मिल सकते हैं। सभी वांछित कार्यों में आपको सिद्धि प्राप्‍त होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल