Vaishakh Amavasya 2023 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है। हर मास में पड़ने वाली अमावस्या का अलग-अलग महत्व है। ऐसे ही वैशाख मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे वैशाख अमावस्या और दर्श अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस साल की वैशाख अमावस्या काफी खास है, क्योंकि इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। इसके साथ ही शनि जयंती भी पड़ रही हैं। वैशाख अमावस्या के दिन स्नान दान करने के साथ विष्णु जी और शनि देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्त हो सकती हैं। जानिए वैशाख अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

वैशाख अमावस्या 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

तिथि- पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को है।

अमावस्या तिथि आरंभ –19 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट से शुरू
अमावस्या तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2023 को सुबह 09 बजकर 41 मिनट तक
अमावस्या स्नान और दान का शुभ मुहूर्त – 20 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 23 मिनट से दोपहर 11 बजकर 20 मिनट तक

वैशाख अमावस्या 2023 पर बन रहे हैं शुभ योग

पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख मास में काफी शुभ योग भी बन रहे हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 18 मिनट से रात 11 बजकर 11 मिनट तक
प्रीति योग- दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से आधी रात तक

वैशाख अमावस्या 2023 सूर्य ग्रहण का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या को ही लग रहा है। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। हालांकि, ये ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

वैशाख अमावस्या का महत्व

हिंदू धर्म में वैशाख मास का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान करने के साथ-साथ पितरों का तर्पण, पिंडदान जैसे कार्य करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि वैशाख अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से व्यक्ति को पितृदोष से मुक्ति मिलने के साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन लोगों को पानी पिलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप चाहे तो पशु-पक्षियों के पानी का भी इंतजाम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल