ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य, फ्यूचर और नेचर के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट के आधार पर उसके व्यक्तित्व और नेचर के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं व्यक्ति की जीभ के बारे में, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की जीभ के जरिए आप व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और भूत भविष्य के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। आइए जानते हैं…
मोटी जीभ वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जीभ मोटी होती है। वह लोग थोड़े मुंहफट हो सकते हैं। लेकिन ये लोग दिल के बुरे नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग जिसको अपन मानते हैं, उसका मरते दम तक साथ देते हैं। वहीं इनकी बातचीत की शैली कभी- कभी कुछ आक्रमक हो जाती है। इसलिए ऐसे लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और सोच-समझकर लोगों के सामने अपनी बातें रखनी चाहिए।
जीभ पर हो तिल का निशान
जिन लोगों की जीभ पर तिल का निशान होता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग कुशल वक्ता होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।
लाल रंग की हो जीभ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जीभ लाल होती है ये लोग भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये लोग बुद्धिमान भी होत हैं। ये लोग करियर में जल्दी अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही ऐसे लोग उच्च पदों तक पहुंचने में भी कामयाब होते हैं। इनकी सेहत भी अक्सर अच्छी बनी रहती है।
पीली रंग की हो जीभ
पीली रंग की जीभ शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसा व्यक्ति भौतिक सुखों से वंचित रहता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की सेहत थोड़ी खराब रहती है। ऐसे लोगों की तर्क शक्ति भी कमजोर हो सकती है।
दो रंग की हो अगर जीभ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जीभ दो रंग की होती हैं, ऐसे लोग नशा करने वाले हो सकते हैं। साथ ही ये लोग बुरी संगत में पड़ सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग नियमों का उल्लंघन भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना ऐसे लोगों को करना पड़ सकता है।