वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर ग्रह गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 26 जुलाई को शुक्र देव ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। वहीं गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस वक्त मिथुन राशि में शुक्र और गुरु ग्रह साथ में विराजमान हैं। हालांकि इस बीच 18 अगस्त को चंद्र देव मिथुन राशि में कदम रखेंगे और मिथुन राशि में चंद्र, शुक्र और गुरु की युति यानी मिलन होगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद सूर्य और मंगल बनाएंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आने का योग है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इस समय आप अधिक लोकप्रिय रहेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। साथ ही इसके अलावा सेहत का भी साथ मिलेगा और गंभीर बीमारियां आपसे बहुत दूर रहेंगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

मच्छर और कॉकरोच मारना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जबाव

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं जॉब कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

12 महीने बाद शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025