Tirgrahi Yog In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके त्रिग्रही योग और राजयोग बनाते हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। आपको बता दें 17 नवंबर को त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। क्योंकि इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल, बुध पहले से ही वृश्चिक राशि में पहुंच जाएंगे। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय-समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। वहीं अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो आपको मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं अगर आपका करियर मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षक या कम्यूनिकेशन से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। वहीं त्रिग्रही योग की दृष्टि कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके लिए इनकम के साधन बनते जाएंगे। जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल