Tirgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और त्रिग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी की शुरुआत में शुक्र, सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपके लिए यह साल करियर और कारोबार के मामले में बेहतरीन साबित होगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब के नए अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं इस समय विवाहित लोगों के लिए इस साल शादी का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य, मंगल और शुक्र का संयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। साथ ही भौतिक सुखों की भी आपको प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल होगी। वहीं इस समय आपका माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। आपके जरूरी काम बनेंगे। वहीं इस समय आप दोस्ट और परिवार के साथ किसी शानदार ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढा़ई करना चाहिते हैं, उनको मौका मिल सकता है। वहीं आप इस समय धर्म- कर्म के कार्य पर धन खर्च कर सकते हैं।