Tirgrahi Yog In Knaya : वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करके त्रिग्रही और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह योग किसी के लिए सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक रहता है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह योग बुध, सूर्य और मंगल की युति से बनने जा रहाहै। जिससे 3 राशि के लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में आप धन का निवेश बेहतर जगहों पर कर पाएंगे। भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए आपकी इच्छाएं बढ़ेंगी। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जो लोग बैंकिंग, मीडिया, शिक्षा से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। आप यदि व्यापारी हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर या फिर ऑर्डर हासिल हो सकता है। साथ ही आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं आपको कार्यों में सिद्धि मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग अगर नौकरी बदलने के बारे में काफी समय से विचार कर रहे थे तो आपको इस वक्त कई शानदार मौके मिल सकते हैं। इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का कारोबार विदेश तक फैला हुआ है उनके लिए यह युति संबंध मुनाफा दिलवाने वाला साबित होगा। वहीं इस समय आपके घर- परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपकी योजना सफल होंगी।