Ashubh Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगोंं का निर्माण करते हैंं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने तुला ऱाशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही मंगल और केतु ग्रह विराजमान है। जिससे महाविनाशकारी विस्फोटक योग बन रहा है। जिससे देश- विदेश में युद्ध के हालात बनेंगे। वहीं आग लगना, रोड एक्सीडेंट होने जैसी घटना होंगी। सूर्य देव के पीड़ित होने से हार्ट के रोग बढ़ेंगे। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इनको इस समय धनहानि के योग बन रहे हैं। साथ ही इनकी इस समय सेहत भी खऱाब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

महाविनाशकारी विस्फोटक योग का बनना मेष राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। मतलब जीवनसाथी को हार्ट से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही दुर्घटना हो सकती है, चोट लग सकती है। वहीं इस समय आपको धन के निवेश से बचना चाहिए। साथ ही कोई नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए महाविनाशकारी विस्फोटक योग का बनना अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही दांपत्य जीवन में कलह रह सकती है। वहीं धनहानि हो सकती है। पार्टनरशिप के काम में हानि हो सकती है।साथ ही आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। वहीं इस समय किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंक दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए महाविनाशकारी विस्फोटक योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको संतान की तरफ से कष्ट मिलेगा। साथ ही जो महिलाएं गर्भवती हैं, उनका गर्भपात हो सकता है या फिर ऑपरेशन से बच्चा हो सकता है। वहीं संतान को चोट लग सकती है। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता हाथ लग सकती है। साथ ही इस समय आपको धन के निवेश से बचना चाहिए। क्योंकि हानि के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल