Tirgrahi Yoga In Leo: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर ग्रह गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में शुक्र, सूर्य और केतु का संयोग बनने जा रहा है, जिससे सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनेगा।  ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

21 अगस्त से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत,12 महीने बाद शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में रोमांस का नया रंग चढ़ेगा और अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते शुरू होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम लाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि त्रिग्रही योग आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग आप करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल