Shash And Malavya Rajyog: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ योग और राजयोग बनाते हैं। जिसका असर सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि दिसंबर में 3 राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग मंगल, शनि  देव ने बनाएं हैं। जिसमें मंगल ग्रह रूचक राजयोग बनाया है। वहीं शनि देव शश राजयोग, शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग का निर्माण किया है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

तीन राजयोगों का बनना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी जो कि स्थान बली हैं और उन्होंने एक मालव्य राजयोग बनाया है। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर स्थित हैं। साथ ही उन्होंने शश और केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाया है। साथ ही शनि और शुक्र का नवपंचम राजयोग। बनाया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिलेगा। वहीं इस समय आपको किस्मत का लाभ मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप इस समय नया काम शुरू करते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए तीन राजयोगों का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग बना हुआ है। वहीं फाइनेंस के घर पर शनि देव विराजमान हैं। साथ ही कर्म भाव पर शुक्र ग्रह स्थित हैं। इसलिए करियर में कोई उपलब्धि मिल सकती है। साथ ही करियर में लाभ हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी। वहीं कार्यों को गति मिलना और पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा। वहीं आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा। मकर राशि के लोग पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

तीन राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में एक मालव्य राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग साथ ही गुरु और शुक्र का समसप्तक राजयोग की दृष्टि बन रही है। वहीं भाग्य स्थान पर शुक्र और लग्न पर शनि देव विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपके कार्य सिद्ध होंगे। साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। वहीं जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा और आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ेंगे। वहीं इस समय व्यापारयों को अच्छा धनलाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024