Pukhraj Gemstone: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन ग्रहों का कोई न कोई प्रतिनिधि रत्न होता है। जैसे शनि देव का प्रतिनिधि रत्न नीलम है। ऐसे ही पुखराज रत्न का संबंध गुरु बृहस्पति से है। पुखराज रत्न धारण करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको बता है कुछ लोग अपनी कुंडली के बिना विश्लेषण कराए ही पुखराज धारण कर लेते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि रत्न अपना विपरीत प्रभाव भी मानव जीवन पर डालते हैं। इसलिए यहां हम आपको बताएंगे किन राशि के लोगों को पुखराज नहीं धारण करना चाहिए और पुखराज धारण करते समय क्या- क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…

पुखराज को संस्कृत में पुष्पराज, गुरु रत्न, गुजराती में पीलूराज, कन्नड़ में पुष्पराग, हिन्दी में पुखराज और अंग्रेजी में यलोसफायर कहते हैं। वहीं सबसे अच्छे पुखराज ब्राजील और श्रीलंका( सीलोनी) देश के माने जाते हैं। जो थोड़े महंगे आते हैं।

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पुखराज

  • वैदिक ज्योतिष अनुसार वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न वाले लोगों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए। इन लग्नों में गुरु ग्रह अकारक होते हैं। इसलिए हानि हो सकती है।
  • किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह नीच के है तो भी उसे पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि नीच का ग्रह अशुभ फल ही प्रदान करता है।
  • वहीं वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ वालों को पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। अन्यथ कोई नुकसान हो सकता है।
  • पुखराज के साथ नीलम, हीरा गोमेद व लहसुनिया रत्न को धारण नहीं करना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह हानि होती है।
  • अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह छठें, आठवें व 12वें भाव का स्वामी है तब भी पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन स्थानों में गुरु ग्रह अशुभ माने जाते हैं।

पुखराज पहनने से हो सकते हैं ये नुकसान

  • बिना कुंडली के विश्लेषण किए बिना पुखराज धारण करने से व्यक्ति को मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  • पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
  • ब्लडप्रेशर को लेकर समस्या हो सकती है।
  • जातक के अपने गुरु से संबंध खराब हो सकते हैं।
  •  साथ ही व्यक्ति नास्तिक हो सकता है। 
  • व्यक्ति अगर बिना कुंडली के विश्लेषण कराएं पुखराज पहनता है तो उसे लीवर से संबंधित समस्या हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल